रांची:राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राज्यपाल ने की बैठक,स्पष्ट कहा-अब समस्या नहीं, समाधान पर चर्चा करें

0
Governor Santosh Gangwar

रांची: राज भवन में आज राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार ने उच्च शिक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।स्पष्ट कहा— अब समस्या नहीं, समाधान पर चर्चा करें।प्रशासनिक दक्षता, अकादमिक उत्कृष्टता और पारदर्शिता के साथ मिलकर गुणात्मक उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ना है।राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा मैं राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के समग्र सुधार हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ। विश्वास है कि यदि कुलपति, विश्वविद्यालय पदाधिकारी एवं शिक्षाविद समन्वयपूर्वक कार्य करें, तो झारखंड को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी व आदर्श राज्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here