पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई झड़पों को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच दक्षिण 24 परगना में पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा आज जो लोग बोल रहे हैं कि बंगाल में शांति नहीं है, मैं उनसे पूछती हूं कि CPI(M) के राज में कौनसी शांति थी। कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है, वे संसद में हमारा सहयोग चाहते हैं। हम भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हैं लेकिन CPI(M) से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने न आएं। आज आप(कांग्रेस, CPI(M), भाजपा) बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन जब आप सत्ता में थे तब आपकी क्षमता सिर्फ लोगों को मारने की थी। आज कांग्रेस, CPI(M), भाजपा सब साथ हैं। नामांकन के दौरान भांगर के MLA ने गुंडागर्दी की। क्या आपको एक MLA होकर ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई?कल तक पंचायत चुनाव के लिए 2 लाख 31 हज़ार नामांकन हुए जिसमें से TMC ने 82 हजार नामांकन किया लेकिन विरोधी दल ने एक-डेढ़ लाख नामांकन किया। TMC कुछ करे तो खराब और भाजपा के ज्यादातर लोग चोर, डकैत, गुंडे हैं। मैं जब तक रहूंगी तब तक कभी भेदभाव नहीं करूंगी। इस पंचायत चुनाव के दौरान मैं ऐलान करती हूं कि 2024 में हम नरेंद्र मोदी को उनकी कुर्सी से हटा देंगे। मणिपुर में भी सेंट्रल फोर्स तैनात थी लेकिन क्या हुआ? मंत्री का घर जला दिया गया। 150 लोगों की हत्या हुई, आपकी सेंट्रल फोर्स ने क्या किया। 2013 के चुनाव में भी सेंट्रल फोर्स तैनात थी, 39 लोगों की हत्या हुई, 2003 के चुनाव में सीपीएम के ज़माने में 70 लोगों की हत्या हुई।



