MP:प्रेमिका से शादी के लिए इस्लाम छोड़कर हिन्दू बना युवक, कहा ”सनातन धर्म में मेरी हमेशा से रूचि थी”

0

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने लव मैरिज के लिए अपना धर्म बदल लिया।मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के फाजिल खान ने रात में प्रेमिका से करेली के राम मंदिर में शादी की दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। जब फाजिल खान और शोनाली के विवाह का पर्चा सामने आया तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद युवक ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया।गुरुवार रात प्रेमिका से करेली के राम मंदिर में शादी की। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। फाजिल खान ने धर्म बदलने के बाद अपना नाम अमन रखा है। अमन ने बताया की उसकी सनातन धर्म में हमेशा से रुचि थी। प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम छोड़ा है। विवाह के दौरान मंदिर में उसके कुछ दोस्त और जान पहचान के लोग मौजूद थे।अमन राय और शोनाली ने बताया कि करीब पांच साल पहले दोनों की मुलाकात गाडरवाड़ा के डमरू घाटी शिव मंदिर में हुई थी। पांच साल बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here