Gumla :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुमला में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ₹402 करोड़ की 105 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹64 करोड़ की 45 योजनाओं का उद्घाटन किया। 1,45,091 लाभुकों के बीच ₹204 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।मुख्यमंत्री ने अनुकम्पा पर एवं DMFT के तहत कुल 85 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने चैनपुर पंचायत के बिंदोरा गांव में आयोजित शिविर में आए लाभुकों से संवाद किया।सीएम ने कहा गुमला में ₹625 करोड़ की लागत से 800 KM ग्रामीण सड़क, पथ निर्माण विभाग के तहत ₹300 करोड़ की लागत से करीब 200 KM सड़क एवं नौ सिंचाई योजना का कार्य ₹242 करोड़ की लागत से हो रहा है। 25 हजार एकड़ भूमि सिंचित करने का लक्ष्य है.राज्यवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए, यहां के लोगों को प्रखण्ड कार्यालय और जिला मुख्यालय नहीं बुलाएगी। बल्कि आपकी सरकार खुद आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगी.यहां के दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। वर्तमान में गुमला के चार बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। राज्य में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है.



