पलामू : राज्यवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए, यहां के लोगों को प्रखण्ड कार्यालय और जिला मुख्यालय नहीं बुला रही । बल्कि हेमंत सरकार खुद लाभुकों के द्वार आकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है.पलामू में वकील राम ने लोहराही के शिविर में कहा बइठल-बइठल हमको काम हो गया,यह बहुत खुशी की बात है। उनका आज ऑन स्पॉट वृद्धा पेंशन निर्गत हुआ है। इसके लिये उन्होंने सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया।”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को योजनाओं के संबंध में किया गया जागरूक किया जा रहा है।बता दें कि आज गुमला स्थित कसीरा पंचायत के छापरटोली में सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन के कर-कमलों द्वारा 402 करोड़ राशि की 105 योजना का शिलान्यास व 64 करोड़ की 45 योजनाओं का उद्घाटन कर नागरिकों को समर्पित किया गया।छापरटोली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 1,45,091 लाभुकों के बीच 204 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।



