फरार दाहू यादव के आवास पर CBI की छापेमारी

0

साहेबगंज: सीबीआई की टीम ने आज मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे 1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार दाहू यादव के आवास पर छापेमारी करने पहुंची.  उनके आवास के निकट बने बथान में भी सीबीआई ने जांच की. दाहू यादव के बथान में कुछ कागजात व दस्तावेजों सहित कई मामले में दाहू के पिता पशुपति यादव से पूछताछ की . ईडी के गवाह विजय हांसदा का कहना था कि उन पर दवाब बनाकर उनका बयान लिया गया था. दबाव बनाने वालों में दाहू यादव भी शामिल था. अभी सीबीआई ईडी के गवाह विजय हांसदा के मामले की जांच कर रही है. इसी मामले में सीबीआई द्वारा दाहू यादव के घर पर छापेमारी की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here