रांची : आज नई दिल्ली में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में शामिल नहीं होंगे.सीएम आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुमला गए हुए हैं.लेकिन सीएम की तरफ से इस बैठक में राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, झामुमो के राजमहल के सांसद विजय हांसदा और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल होने वाले हैं. आशंका जताई जा रही है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा की जा सकती है. सूत्रों की माने तो झामुमो की और से 8 लोकसभा सीटों पर दावेदारी की जा रही है. इसके लिए कांग्रेस पर दवाब बनाया जा रहा है.अभी एनडीए का 12 सीटों पर, झामुमो का एक सीट पर, कांग्रेस का एक सीट पर कब्जा है.



