झारखंड: रांची के कांके सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर का कहर

0

रांची: झारखंड में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कमी देखा जा रहा है। रांची मुसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 22 दिसंबर से बादल छाये रहने संभावना व्यक्त की है। राजधानी रांची के कांके में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दो दिनों तक झारखण्ड के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर की संभावना है। इसके बाद 22 दिसंबर को तापमान बढ़ने की आशंका  है। सुबह में कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम के शुष्क रहने के अनुमान हैं। न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का देखा जा सकता है।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का तापमान शहरी क्षेत्रों की तुलना में दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।विगत कुछ दिनों में बढ़ती ठंड के मद्देनजर राज्य के रांची, रामगढ़ , पूर्वी सिंघभूम सहित कई जिलों के प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों/नगर परिषद क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सभी सीओ को आवश्यकतानुसार जरूरी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने कहा लोगों से अपील है कि ठंड के मद्देनजर आवश्यक सावधानी बरतें।बढ़ती ठंड के मद्देनजर Chaibasa DC के निर्देशन में जिला के सभी प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्रों के अलग-अलग चौक-चौराहा/पढ़ाव/स्टेशन आदि स्थान पर स्थानिक प्रशासन द्वारा अलाव का व्यवस्था किया गया है, साथ ही रात्रि भ्रमण कर कंबल का वितरण भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here