देवघर: देश में कोरोना के सब वेरिएंट ‘जेएन-1’ की दस्तक से जिला प्रसाशन अलर्ट

0

देवघर: डीसी ने देश में कोरोना के सब वेरिएंट ‘जेएन-1’ की दस्तक को लेकर जिले में कोविड-19 जांच दिशानिर्देशों के अनुसार आरटी-पीसीआर और एंटीजन जांच का निर्देश दिया है।डीसी ने कहा देश में को कोरोना (कोविड-19) के मामलों में वृद्धि और इसके सब वेरिएंट ‘जेएन-1’ का मामला सामने आने के बाद सभी को सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैं। ऐसे में जिलावासियों से अपील है कि वर्तमान में अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। सबसे महत्वपूर्ण सेनेटाइजर के साथ साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए सामाजिक दूरी का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित करें। इसके अलावे इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को विशेष टीम का गठन कर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिले में कोविड-19 जांच दिशानिर्देशों के अनुसार आरटी-पीसीआर और एंटीजन जांच का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here