रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम सोरेन ने निर्देश जारी किया सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। रांची वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए।



