अवध ओझा के AAP में शामिल होने पर केजरीवाल ”उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी”

0
awadh ojha

DELHI: देश के जाने-माने UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक अवध ओझा सर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव में अवध ओझा भाजपा से प्रयागराज से टिकट मांग चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस से भी अमेठी से लड़ने के लिए टिकट की मांग की थी। उन्होंने कहा “शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है. जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा का योगदान रहा. राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है.”अरविंद केजरीवाल ने मौके पर कहा ”देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here