पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। यहां आए दिन नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें आ रही हैं। कल बुधवार को बंगाल के अलीपुरद्वार में भाजपा युवा मोर्चा के एक सदस्य पर हमला हुआ। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हमला टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया।



