रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को टैग करते हुए एक्स पर अपने एक बयान में कहा है कि RIMS-2 का निर्माण होना चाहिए, लेकिन इसे खेती योग्य भूमि पर नहीं बल्कि आसपास उपलब्ध बंजर जमीन पर बनाया जाए।प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि RIMS-2 की प्रशासनिक स्वीकृति और कैबिनेट से फंड मिलने पर प्रसन्न हैं, लेकिन यदि परियोजना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि का चयन किया जाता है तो भाजपा इसका विरोध करेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि परियोजना के लिए बंजर भूमि का उपयोग किया जाए।प्रतुल शाहदेव ने लिखा,”आस-पास पड़ी बंजर भूमि पर बनाए।आप तो दूरबीन से खूब देखते हैं। बंजर जमीन खोजने में समय नहीं लगेगा।”
भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि मुस्लिम वोटरों के नाम SIR में कटने वाला है.प्रतुल शाहदेव लिखते हैं,”वैसे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आप RIMS 2 के आस पास अपने क्षेत्र के रशीद,खालिद, अब्दुल, अल्ताफ, आलम, आदि को बसाने की तैयारी में युद्ध स्तर पर कार्य भी कर रहे है। ये भी पता चल रहा है कि इन लोगों के नाम SIR में कटने वाला भी है।और आप इन्हें नई जगह पनाह देने की सोच रहे। ये भी हम ना होने देंगे।जोहार रहेगा।”




