रामगढ़,रांची और धनबाद पुलिस रातभर चलाया अभियान,मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा शिवा गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

0
jharkhand police

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी शिवराज उर्फ शिवा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक पिस्टल, 59 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिवा की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। भुरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवा हाल ही में जेल से बाहर आया था। इसी बीच रांची और धनबाद पुलिस से भी इनपुट मिला कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में जुटा है।सूचना के आधार पर रामगढ़, रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से रातभर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान शिवा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने हाल ही में चार अवैध हथियार खरीदे थे। इनमें से दो हथियार उसने अपने एक साथी को सौंप दिए थे, जबकि बाकी दो हथियार अलग स्थान पर छिपाकर रखे हैं।पुलिस अब शिवा की निशानदेही पर छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here