गोवा पुलिस ने बीजेपी नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है. फोगट के परिवार द्वारा की गई शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।फोगट के परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद आज उसका पोस्टमार्टम किया गया। उसके शव परीक्षण में कई ‘कई चोटों’ का पता चला है।
बीजेपी नेता सोनाली फोगट के भतीजे मोनिंदर फोगट ने मिडिया को बताया कि “हमने अब शव परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी है।”उन्होंने कहा, “हमने पुलिस को सहमति दी है क्योंकि हमारे वकीलों और डॉक्टरों ने सुझाव दिया था कि 72 घंटों के बाद, शरीर और खराब हो जाएगा।”उन्होंने कहा, “हमें आश्वासन दिया गया है कि डॉक्टरों का एक पैनल प्रक्रिया को देखेगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।”
सोनाली फोगट ने 23 अगस्त को अंतिम सांस ली। उनकी बहन ने एक साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था, “सोनाली को खाना खाने के बाद असहज महसूस हुआ”। इससे पहले अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। 23 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे सोनाली फोगट को कथित तौर पर अस्पताल में मृत लाया गया था।



