हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 2 AK-47 किया बरामद

0

सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 2 AK-47 बरामद किया है.जिसके बाद निशिकांत दुबे ने मामले की जांच NIA से करवाने की मांग की है.निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा-”झारखंड के मुख्यमंत्री जी और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी झारखंड के दलालों के सरग़ना प्रेम प्रकाश जी के यहाँ सूत्रों के अनुसार AK 47 बरामद @dir_ed ने किया है,यानि वह आतंकवादी व नक्सलियों का सरग़ना है @NIA_India को जॉंच अपने हाथों में लेना चाहिए.”

ईडी बुधवार सुबह से झारखंड, बिहार, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 स्थानों पर प्रेम प्रकाश के परिसरों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है.चल रहे मनरेगा और अवैध खनन घोटाले में ईडी उनकी भूमिका की जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया गया था.प्रवर्तन निदेशालय ने पंकज मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बुधवार को बिजली दलाल प्रेम प्रकाश के अलावा रांची स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट शिव शंकर जयपुरियार के अशोक नगर के सी-218 रोड नंबर 2 पर स्थित परिसर पर छापेमारी कर रही है। ईडी प्रेम प्रकाश के खिलाफ भी छापेमारी कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here