बिहार : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है इसके बावजूद भी शराब तस्करी बिहार में बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं. शराब तस्कर ने राजधानी पटना में एक आटा मिल में नकली शराब बनाने का कारोबार शुरू कर दिया था. अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है।बताया जा रहा है की मद्य निषेध विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी.गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के छपाक वाटर पार्क के पास छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। एक आटा चक्की में और जेठुली में एक मकान में छापेमारी की गई जहां से बड़े पैमाने पर नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर बरामद की गई है। मौका पाकर शराब तस्कर फरार हो गया , पुलिस ने सभी शराब और उसके उपकरणों को अपने कब्जे में कर लिया है.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




