बिहार: मुखिया ह’त्‍या मामले में जेल से छूटे पप्‍पू सिंह की बाइक सवारों ने गोली मारकर कर दी ह’त्या

0

सोमवार की सुबह पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट पर बाइक सवार अपराधियों ने सारण जिले के 50 वर्षीय पप्‍पू सिंह को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद पप्‍पू सिंह की मौत हो गई। उन्‍हें पांच गोलियां मारी गई थी। पुलिस के अनुसार इनई के मुखिया की हत्‍या मामले में पप्‍पू सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद पप्‍पू सिंह 14 वर्ष कारावास की सजा काट कर कुछ महीने पूर्व ही छपरा जेल से छूटा था। हत्या के पीछे के कारण को मुखिया की हत्‍या मामले से जोड़ा जा रहा है। लेकिन हत्‍या के पीछे का कारण अभी अस्पष्ट है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here