पटना। बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है. इसी कड़ी में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्राचर के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाया. और प्याज की माला लेकर प्रचार अभियान में तेजस्वी यादव मैदान में उतर गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को बीजेपी सरकार ने मार दिया है. महंगाई बढ़ने पर यही बीजेपी के लोग प्याज की माला पहन कर घूमते थे,. अब हम उन्हें यह सौंप रहे है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्याज 100 रुपये के करीब पहुंचने वाला है. लोगों के पास रोजगार नहीं है, खाने के लाले पड़ गए हैं. जो लोग प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर रोना रोते थे. अब वही लोग कहां हैं, अब तो प्याज 80 के पार है. देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे हैं. बिहार में 60 घोटाले हुए है जिसमें करीब 30,000 करोड़ के खजाने की सेंध मारी गई. आपदा की घड़ी में भी पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला. भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है, बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो पाता. नीतीश जी ने एक परंपरा बना दी है कि एक भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो पाता.ranjana


