रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने पाया कि उन्होंने पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह पर भारी कार्रवाई करने का आदेश दिया था।कोर्ट ने 1400 ह*त्याओं का जिम्मेदार मानते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पूर्व गृहमंत्री को भी मौ*त की सजा का ऐलान कर दिया है.




