बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर मंत्रिमंडल भंग किए जाने की जानकारी दी। मौजूदा मंत्रिमंडल 19 नवंबर को भंग हो जाएगा।एनडीए की ओर से नई सरकार का गठन 20 नवंबर को किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री शपथ लेंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार में नई सरकार के गठन की तिथि 20 नवंबर तय की गई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं।




