राज्यपाल: दीक्षांत केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नए उत्तरदायित्वों, संभावनाओं की शुरुआत है

0
Governor Santosh Gangwar

झारखण्ड : आज कन्वेंशन सेंटर, एग्रो पार्क, एस.पी. कॉलेज रोड, दुमका में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के 9वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, ”दीक्षांत केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नए उत्तरदायित्वों, संकल्पों और संभावनाओं की शुरुआत है। यह उपाधि विद्यार्थियों के परिश्रम, अभिभावकों के त्याग और शिक्षकों के निष्ठापूर्ण मार्गदर्शन का गौरवपूर्ण प्रतीक है।सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here