राँची नगर निगम गैरकानूनी रूप से बैन्नेर पोस्टर लगाने पर सख्त हो चुकी . निगम के अभियान के बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठान अभी भी बिना अनुमति के बैनर-पोस्टर लगाए हुए हैं. ऐसे ही चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ शनिवार को निगम की टीम ने अवैध रूप से होर्डिंग-बैनर लगाए जाने के कारण कार्रवाई की है. सभी पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. जिन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें डॉ. गौतम के जय क्लिनिक, दिव्य आरोग्य हेल्थ, एमके ट्रेडर्स और जॉय ई बाइक पर जुर्माना किया गया है. जुर्माना करने के साथ ही नगर निगम की टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी दिया कि वे होर्डिंग बैनर लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति पहले हर हाल में जरूर ले लें. जिस प्रतिष्ठान ने अनुमति नहीं ली, उनके खिलाफ भविष्य में इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



