मंत्री मिथिलेश ठाकुर नें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दस पर निशाना साधा है . उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व सीएम के कारगुजारियों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराना शुरू कर दिया है. इसलिए रघुवर दास बौखला गए हैं और मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. राज्य की जनता भी पूर्व सीएम के कारनामों से अवगत हो चुकी है. इसलिए मेरी यह सलाह है कि पूर्व सीएम रघुवर दास बयानबाजी से बाज आएं और उचित प्लेटफार्म पर अपनी बातों को रखें. मीडिया का इस्तेमाल न करें. जनता ने उनके कारगुजारियों को अपनी जगह दिखा दी है. उनके खिलाफ कारवाई हो रही है तो उन्हें अब बूरा लग रहा है.



