पहलगामआ’तंकी ह’मले को लेकर धनबाद में ATS की रेड, 4 गिरफ्तार

0
ATS

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आ’तंकी ह’मले की जांच झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है। 26 अप्रैल 2025 शनिवार की सुबह से ही धनबाद शहर के वासेपुर सहित 15 ठिकानों में ATS ने छापेमारी की। वासेपुर के नूर मस्जिद वाले इलाके में छापेमारी के दौरान हथियार समेत कई सामान बरामद किये गये हैं. जहां 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी युवक संदिग्ध आतंकी संगठन से डार्क वेब के जरिये जुड़े हुए थे.झारखंड एटीएस ने आतंकी संगठन हिज्ब-उत-ताहिर (HUT) और अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) कनेक्शन को लेकर ये छापेमारी की है.एटीएस टीम को जानकारी मिली थी कि आतंकी संगठन HUT (हिज्ब उत-तहरीर), AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट), ISIS और अन्य प्रतिबंधित संगठन झारखंड के युवाओं को गुमराह कर अपने नेटवर्क से जोड़ रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से धार्मिक कट्टरता फैलाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here