स्पेनिश कंपनियों को झारखंड में निवेश के लिए सीएम सोरेन ने किया आमंत्रित

0
CM Soren

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मैड्रिड में स्पेन सरकार के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्यम मंत्रालय, स्पेनिश चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की. इसका उद्देश्य भारत और स्पेन के बीच निवेश और व्यापार को मजबूत करना था. वहीं स्पेनिश टीम ने भी झारखंड सरकार के साथ मिलकर काम करने और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी.वार्ता में दोनों पक्षों ने लगातार संवाद व सूचना के आदान-प्रदान और आपसी यात्राओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया. भारत-स्पेन निवेश और व्यापार को गहरा करने पर विचार किया. सीएम श्री सोरेन ने स्पेनिश चेंबर ऑफ कॉमर्स और काउंसिल के सदस्यों को झारखंड का दौरा करने और राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वार्ता झारखंड और स्पेन के बीच व्यापार और निवेश के संबंधों को मजबूत करेगा.अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्यम मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्पेनिश कंपनियां झारखंड में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here