रांची : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के तलब पर मंगलवार को हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश हुए।उन्होंने कहा – ”मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं…”.14 मई की सुबह 11 बजे आने को कहा गया था. लेकिन वे समय से पहले ही ED ऑफिस पहुँच गए.बता दें कि मंत्री को अपने साथ आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक कागजात लेकर आने का भी निर्देश दिया गया है. ईडी द्वारा आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम और अन्य करीबियों के ठिकानों पर 6-7 मई को की गई, छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपए बरामद किए थे।




