धनबाद : धनबाद तोपचांची थाना क्षेत्र के तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ .दरअसल राज बस मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रही थी।राज बस (BR 06 PF 1423) ने चलती ट्रक में जोरदार टक्कर मारी.तोपचांची के समीप ओवरटेक करने के दौरान बस ने एनएच में चलती ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बस चालक की मौके पर ही मौ*त हो गयी. मृ*तक की पहचान बिहार के वैशाली निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है. वही बस में सवार करीब 15 यात्री पूरी तरह से घायल हो गये. सभी यात्रियों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहोबहियार लाया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस जाकर डिवाइडर में फंस गयी। एनएच कर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला। तोपचांची पुलिस बस को जब्त कर थाना ले आयी और जांच-पड़ताल में जुटी है।




