लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है. खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा व पलामू शामिल हैं.शाम के पांच बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्र में औसत 63.14 प्रतिशत मतदान हुए हैं. खूंटी 65.82% , सिंहभूम 66.11%, लोहरदगा 66.11% और पलामू 59.99% इन चारों लोकसभा क्षेत्र मतदान हुए हैं.आज जिन – जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है, उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बीडी राम, गीता कोड़ा, जोबा मांझी, सुखदेव भगत, समीर उरांव, ममता भुइयां और कालीचरण मुंडा हैं.




