धनबाद में बमबारी के बाद छाया भय का माहौल,जानिए विस्तार से?

0

धनबाद में बमबारी के बाद छाया भय का माहौल,जानिए विस्तार से ?

 

RANCHI: झारखंड के धनबाद ज़िले में दहशत का माहौल बना है,असामाजिक तत्वों का उग्र रूप लोगों को दहशत में डाल दिया है,मामला प्राइवेट कंपनियों में नियोजन को लेकर है दरअसल धनबाद का लोयाबाद थानाक्षेत्र गोलियों की तर-तराहट से गूंज उठा. बम धमाकों से दहल गया. दरअसल कनकनी में नई आउटसोर्सिंग कंपनी रामावतार द्वारा रविवार को भूमिपूजन किया जा रहा था. इसी दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग की गई और बमबाजी की भी गई. नियोजन की मांग कर रहे कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया. गोली-बमबाजी की इस घटना में आउटसोर्सिंग कम्पनी के प्रबंधक रामावतार बाल-बाल बचे. कम्पनी के दूसरे स्टाफ को भी कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना से कंपनी के कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है,

जानिए पूरी जानकारी, (team THE NEWS MIRCHI)

खबरों के अनुसार कम्पनी इंचार्ज सुरेश सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा भूमिपूजन के दौरान 20 से 25 राउंड फायरिंग की गयी. इस घटना में सभी बाल-बाल बचे. छेड़खानी के आरोप कहा कि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जायेगी. अगर इसी तरह से फायरिंग और बमबाजी की घटना होती रही, तो 2000 करोड़ निवेश कर खनन करने में जुटी कंपनी वापस चली जाएगी,लेकिन इन सब चीज़ों का असर ग्रामीणों के रोज़गार पर ही पड़ेगा,जिसे रोकने के लिए धनबाद SSP संजीव कुमार द्वारा घटना में शामिल गोलीबारी एवं बमबारी को लेकर सख्ती के साथ जाँच का आदेश दिया है साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा किसी के पर दया नही की जाएगी जो अपराधी पाया जाएगा।
(team THE NEWS MIRCHI)