शुक्रवार को आदित्यपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये मूल्य के 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन सप्लायर को पकड़ा है.गोलमुरी का रंजीत सिंह, रायडीह आदित्यपुर का महेश राम और मुस्लिम बस्ती का इसराइल अली को गिरफ्तार किया गया है.थाना प्रभारी राजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ब्राउनशुगर के विरुद्ध पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद एवं सशस्त्र बल के पुलिस के साथ अभियान चलाकर आदित्यपुर पुलिस छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है.



