उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घर के आंगन में सो रहे एक 35 वर्षीय युवक की गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक विनय जायसवाल अविवाहित था। सूत्रों के मुताबिक मृतक के पांच 5 भाई है और वो चौथे नम्बर पर था। लोगो के अनुसार आए-दिन ग्रामीणों और परिजनों से विनयझगड़ा करता रहता था। एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने बताया कि इसके मां बाप दोनों मर चुके है। चारों भाई अपना दुकान अलग अलग चलाते है। मृतक विनय दारू, भांग, गांजा और भी कई तरीके का नशा किया करता था। मृतक के छोटे भाई की शादी हो चुकी है। नशेड़ी होने की वजह से इसकी शादी नहीं हुई। लोगो के अनुसार शुक्रवार को भी ये नशा करके घर आया था।



