देश में हर दिन बन रहे कोरोना के खौफनाक रिकॉर्ड, संक्रमितों का आंकड़ा 59 लाख से पार

0

Coronaनई दिल्ली:    देशभर में कोरोना वायरस तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85,362 नए केस सामने आए हैं और 1,089 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 59 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कुल 59,03,933 मामलों में से 9,60,969 सक्रिय मामले है, 48,49,585 ठीक हो चुकेहै, जबकि 93,379 मौतें हुई हैं।
भारत में हर दिन कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले खौफनाक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। हालांकि, राहत वाली खबर यह है कि पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या ने बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रलाय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले लगातार पांच दिनों में देश में हर रोज सामने आए कोरोना के पॉजिटिव केसों से अधिक रिकवरी करने वालों की संख्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि भारत में लगातार पिछले पांच दिनों से कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या कोरोना वायरस के सामने आए नए केसों की संख्या से अधिक है। 19 सितंबर से 23 सितंबर तक यानी लगातार पांचवें दिन कोरोना के नए मामलों से अधिक इससे ठीक हो चुके लोगों की संख्या रही है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,