राजस्थान : जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवान की लू लगने से मौ*त

0
BSF JAWAN

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश इस झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। वही जैसलमेर में गर्मी जानलेवा बन चुकी है। जिले में इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। भीषण गर्मी के चलते भारत-पाक सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान की लू (हीट स्ट्रोक) से मौत हो गई। वहीं 2 लोग अस्पताल में भर्ती है। मृत जवान का नाम अजय कुमार है। अजय सीमा चौकी भानु पर तैनात था इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें रामगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामगढ़ परिसर में ही जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।जवान अजय कुमार 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वे पश्चिम बंगाल के जलापाईगुड़ी जिले के सारू गांव के रहने वाले थे। अजय कुमार की मौत के बाद रामगढ़ सीएचसी के डॉक्टर आलोक का कहना है कि जवान का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में सही वजह बताया जा सकेगा।पोस्टमार्टम के बाद जवान के श*व को सड़क मार्ग से रामगढ़ से जोधपुर के लिए रवाना किया गया, जहां से जवान के पैतृक गांव शव ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here