RANCHI : दूसरी बार ED के समन के बाद IAS अधिकारी मनीष रंजन ED ऑफिस पहुंचे.

0
ED OFFICE

IAS अधिकारी और झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन मंगलवार को ED कार्यालय पहुंचे .ED की टीम आज मनीष रंजन से ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले में पूछताछ करेगी साथ ही आलमगीर आलम को भी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगे. मालूम होगा की 24 मई को पूछताछ के लिए मनीष रंजन को ED ऑफिस बुलाया गया था. लेकिन वो ED के समक्ष उपसस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद ED ने 25 मई को मनीष रंजन को दूसरा समन भेजकर 28 मई को पूछताछ करने के लिए बुलाया है.ED के दूसरे समन पर मनीष रंजन ED ऑफिस पहुंचे हैं.आप को बता दे की टेंडर कमीशन घोटाला मामले ED ने अबतक मंत्री आलमगीर आलम, उनके ओएसडी रहे संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अबतक पुरे आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here