हेमंत सोरेन की बेल पर झारखंड HC में आज सुनवाई,ED ने जवाब के लिए मांगा समय

0
HEMANT SOREN ED

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के रेगुलर बेल पिटीशन पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल पाई. ED ने इस मामले में जवाब दाखिल करने और पक्ष रखने के लिए और समय की मांग की.कोर्ट ने 10 जून से पहले ED को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा गया है.हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को करेगी.आप को बता दे की 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है, उससे संबंधित एक भी दस्तावेज ED हाथ नहीं लगे है.इससे पहले सोमवार को हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से उनकी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया था. जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मंगलवार को सुनवाई की तारीख दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here