रांची :27 अक्टूबर को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पतराहातु मैदान में संकल्प यात्रा को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की हेमंत सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य स्तरीय यात्रा निकाली गई है।इस संकल्प यात्रा की 27 अक्टूबर को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पतराहातु मैदान में संकल्प यात्रा को लेकर विशाल रैली का आयोजन रांची सांसद संजय सेठ शामिल हुए। इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई। साथ ही सांसद संजय सेठ आग्रह किया है कि हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामी को लेकर गांव-गांव तक जाए। जन-जन से संपर्क करें।



