दिनांक 25.10.2022 को रांची के इटकी थाना अंतर्गत स्थित ग्राम रानीखटगा के रहने वाले बिरसा उराँव ने इंटकी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि इनके पुत्र सुमित उराँव की हत्या इनके छोटे पुत्र दीपक उराँव ने कर दी है.पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए दीपक उराँव को गुमला के सिसई प्रखंड में स्थित सकरौली गांव से उसके मामा घर से गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर काह में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के समय पहने खुन लगा कपड़ा की अभियुक्त के घर के पीछे रखे पुवाल से बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान इनके द्वारा बताया गया कि रोज-रोज के घर के झगड़े से परेशान होकर हत्या किया हूँ। इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



