झारखंड के खूंटी जिले के खूंटी थाना अंतर्गत भंडरा चांडीडीह गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों बितना मुंडा (65 वर्ष) उसके पुत्र सूड़ा मुंडा (25 वर्ष ) और विकास महतो 20 वर्ष की रविवार देर रात कुदाल से हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त घर में मेहमान भी मौजूद था। परिजनों ने बितना के निकट के रिश्तेदार मुरहू के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तीनों शव को अपने कब्जे में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं सदर अस्पताल के बाहर परिजनों के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे।



