प्रिंस खान के भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार

0
bunty khan

धनबाद: वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे धनबाद लेकर आई, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बैंक मोड़ इलाके और वासेपुर में उसका पैदल परेड कराया गया. बंटी खान फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की तैयारी में था, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया गया.बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या की साजिश जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. वह धनबाद के चर्चित नन्हें ह*त्याकांड में भी मुख्य आरोपी है.पुलिस वर्तमान में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है, जिसके बाद कोर्ट से अनुमति लेकर उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here