थाना प्रभारी से गाली-गलौज, जयराम महतो को मिली अग्रिम जमानत

0
jairam mahto

धनबाद: डुमरी के विधायक जयराम महतो को धनबाद की एमपी/एमएलए विशेष अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। न्यायालय ने उनकी और अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। विधायक और उनके समर्थकों पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकअप (हाजत) में बंद आरोपी गणेश दास को जबरन छुड़ाने का प्रयास करने का आरोप था।जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत दी गई है।बता दें कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here