हिंदी देश की एकता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति: मंजूनाथ भजन्त्री

0
ranchi dc manjunath bhajantree

राँची। प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। संचालन एवं स्वागत भाषण उप निदेशक, राजभाषा रविशंकर मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार भगत ने भी संबोधित किया।उपायुक्त भजन्त्री ने हिंदी के महत्व, संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश को एक सूत्र में पिरोती है। यह केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है।उन्होंने मातृभाषा में अध्ययन-पठन को वैज्ञानिक सोच के विकास में महत्वपूर्ण बताया। एआई युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदी को विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता जताई।कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें कई कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। समापन आयुक्त के सचिव रविन्द्र कुमार गगराई के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here