नामकुम के टाइल्स कारोबारी को PLFI के एरिया कमांडर द्वारा रंगदारी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की मिली धमकी भरी चिट्ठी

0

राजधानी के एक व्यवसायी से पीएलएफआई के एरिया कंमाडर श्याम टाइगर ने रंगदारी की मांग की है. मामला नामकुम थाना इलाके के डेकोरेटिव टाइल्स प्रतिष्ठान का है जिसके संचालक गणेश कुमार से पीएलएफआई एरिया कमांडर ने रंगदारी मांगी है..बताया जा रहा है कि डेकोरेटिव टाइल्स प्रतिष्ठान के संचालक गणेश कुमार से पीएलएफआई के एरिया कंमाडर श्याम टाइगर के नाम से पर्चा भेजकर रंगदारी मांगी है. इसको लेकर कारोबारी ने नामकुम थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

कारोबारी ने नामकुम थाना में दिए आवेदन में कहा की 5 जून 2022 को दुकान बंद थी. इस कारण वो बाहर गये हुए थे. जब वो रात 8.30 बजे घर लौटे तो उसके स्टाफ के पत्नी ने एक लिफाफा दिया और कहा कि एक टुकटुक वाला आदमी आया था और ये लिफाफा देकर गया है. आदमी ने  कहा कि अपने मालिक को दे देना. लिफाफे को जब खोलकर देखा तो लाल रंग से लिखा पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि “मैं रांची का एरिया कमांडर श्याम टाइगर हमारे संगठन का सहयोग करें संगठन आपके साथ है. कुछ राशि का सहयोग कीजिये. संगठन में सहयोग नहीं करने पर संगठन अपनी फौजी कार्रवाई करेगी. सावधान प्रशासन को सूचित करने पर हम अपनी कार्रवाई करेंगे. कभी भी कहीं भी किसी भी सदस्य को गोली मार दी जायेगी. हो सके तो आपके ट्रांसपोर्टिंग में लगे सदस्य के साथ भी कुछ हो सकता है.सोच समझकर निर्णय लीजिएगा. अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना.”

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पत्र की जांच कर रहे है. बताया गया कि जिस टुकटुक वाले ने लिफाफा दिया वो भी बस्ती में रहते है. जब टुकटुक वाले से पूछताछ की गई तो टुक टुक वाले ने बताया कि उसे किसी युवक ने कहा ये लिफाफा टाइल्स मालिक को दे दीजिए. उसके कहने पर वो गया और बाहर महिला थी उसे दे दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. कौन है युवक जिसने लिफाफा देने कहा, क्या सही में पीएलएफआई संगठन से जुड़ा है या फर्जी पत्र देकर कारोबारी को डराने की कोशिश की गई है. हर  बिंदुओं की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here