झारखंड चैंबर चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 38.71% मतदान

0
jharkhand chaimbar chunav

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी चुनने के लिए रविवार, 13 सितंबर 2026 को मतदान की प्रक्रिया जारी है. रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह से ही व्यापारी बढ़-चढ़कर अपना वोट डाल रहे हैं. वोटिंग सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। दोपहर 3 बजे तक कुल 1,600 मतदाता (कुल 38.71 प्रतिशत ) अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे. चैंबर के इस बड़े कारोबारी मुकाबले में कुल 4,214 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं. 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 3 प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के पदों के लिए 65 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 9 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. मतदान को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए केंद्र पर 40 कंप्यूटरों की व्यवस्था की गई है।व्यापारियों के बीच मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख गुटों—’टीम मुकेश अग्रवाल’, ‘टीम तुलसी पटेल’ और ‘पी-21’ के बीच माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here