योगी सरकार के इशारों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर FIR दर्ज करने पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय के निर्देशानुसार कांकेर जिला के अंतागढ़ में एनएसयूआई के छात्र नेता रूहाब मेमन एवं कैपस चलो यात्रा प्रभारी कांकेर विमल जयसवाल के नेतृत्व में जोरों से नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया प्रदेश सचिव रूहाब मेमन ने कहा कि उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम पर षडयंत्र कर एफआईआर कराया गया है,चूंकि भूपेश बघेल जी द्वारा उत्तरप्रदेश में कोरोना गाइडलाइन के साथ सीमित लोगों के समक्ष कांग्रेस के पक्ष में वोट करने हेतु प्रचार किया गया जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जो कि सरासर निंदनीय है जबकि वही भारतीय जनता पार्टी के नेता हजारों लोगों के साथ सभाएं कर रहे है उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई आवेदन तक नही लिया जा रहा है,हम छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने नेता किसान पुत्र माननीय भूपेश बघेल जी के समर्थन में पुरजोर विरोध करते हैं,साथ ही विमल जायसवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुखिया भूपेश बघेल जी के कार्यक्रमों से डरने लगे हैं उन्हें सत्ता परिवर्तन का भय हो चुका है अबिनास राय ने कहा योगी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे जिससे साफ पता चल रहा योगी सरकार को भुपेश सरकार से भय हो गया है जिसका पूरे छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई द्वारा योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में आज अंतागढ़ में भी हमारे एनएसयूआई के साथियों के साथ पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश चंदेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी एवं सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष अनिबास राय युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चन्दरज्योत रामटेके अनीश खान जगदीप देव शहर अध्यक्ष सूर्यकांत यादव आत्मा राम आँचला ऊबैद खान एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे..



