शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पर NCB की रेड?

0

TNM’ 21 oct:- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर पर रेड की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB की एक टीम गुरुवार सुबह शाहरुख के बंगले “मन्नत” (Mannat) पर तलाशी करने पहुंची। इससे पहले शाहरुख ड्रग्स केस में जेल में बंद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने ऑर्थर रोड जेल पहुंचे थे।

NCB की एक टीम एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Anany Pandey) के घर भी पहुंची है। अनन्या एक्टर चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी हैं। एंटी ड्रग एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है। उन्हें दोपहर 2 बजे पेश होने के लिए कहा गया है। www.thenewsmirchi.com