
रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक यूवक का नाम इदरीश है. रातू थाना क्षेत्र में एक गैरमजरूआ प्लॉट को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस गैरमजरूआ जमीन को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं. उसी गैरमजरूआ प्लॉट पर एक पक्ष के लोग सरना झंडा लगाने का प्रयास कर रहे थे. सरना झंडा इदरीश नामक व्यक्ति गैरमजरूआ प्लॉट पर फहरा रहा था. उसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने इदरीश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधमरा व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज भेज दिया था. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.



