रातू: बिजली चोरी के जुर्म में 6 लोगों पर करवाई करते हुए 78 हज़ार का जुर्माना?

0

RANCHI: झारखंड के रातू के न्यू पिर्रा में मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। जेई अनूप कुमार महतो के नेतृत्व में चले इस अभियान में छह लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करने के साथ ही 78,560 रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपियों में इरशाद अंसारी उर्फ लाल पर 10,125 रुपये, कुमार सौरभ, विश्वनाथ प्रसाद मेहता, नसीम अंसारी, राकेश कुमार, देवदयाल पाठक सभी पर 13,687 का जुर्माना लगाया गया है। छापामारी अभियान में राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रवीण कुमार रजक, मतीन आलम और विवेक द्विवेदी शामिल हैं,जिनपर आगे की करवाई करते हुए इनसे जुड़े अन्य लोगों को की छानबीन की जारी है। team The News Mirchi