सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बयान के विरोध में नारायण राणे मुर्गी चोर के पोस्टर लगे?

0

RANCHI:स्वतंत्रता दिन के मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में कहा था की हम आजादी के 75 साल को अमृत महोत्सव के बजाय हीरक महोत्सव कहा था और फिर अपनी गलती सुधारी थी. जिसे लेकर नारायण राणे ने बयान में कहा- ‘ अगर उस समय वो वहां होते तो कान के नीचे दे देते. देश को स्वतंत्रता मिले कितने साल हुए इतना तक पता नहीं तो किसी को भी गुस्सा आएगा ‘

नासिक पुलिस ने नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं I सीएम के खिलाफ बयानबाजी को लेकर और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था I

इस बयान के बाद शिवसैनिकों नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर नारायण राणे को चुनौती देते हुए कहा जा रहा है कि पहले वो किसी शिवसैनिक को हाथ लगाकर दिखा दे. इतना ही नही बल्कि मुंबई में रातों रात ‘नारायण राणे : मुर्गी चोर’ के पोस्टर भी लगा दिए गए है. team THE NEWS MIRCHI