Ranchi : श्रीलंका के पूर्व राजा और शिव के महान भक्त रावण का हेलिपैड झारखंड के देवघर के नंदन पहाड़ के ऊपर आज भी बना हुआ है। जहां लंकापति अपने पुष्पक विमान से उतरकर बाबा भोलेनाथ की पूजा करने मंदिर तक आते थे। जानकारों का कहना है कि नंदन पहाड़ के ऊपर एक विशाल जगह बना हुआ है, जहां सिग्नल के तौर पर आज भी एक बहुत बड़ा दिये का आकार का सिग्नल बना हुआ है। लोकल गाइड भी इस बात की जानकारी लोगों को देता है। तो क्या रावण श्रीलंका से बाबा शिव की पूजा करने रोज़ आते रहे? इस सवाल पर लोग कई रहस्यात्मक बातें कहते हैं। गौरतलब है कि देवघर का जो शिवलिंग है, वो रावण ने ही लाया था। The news mirchi की रिसर्च टीम को भी देवघर के नंदन पहाड़ के ऊपर एक विशाल हैलिपेड मिला। झारखंड सरकार को इस मामले मे शोध करवानी चाहिए।



